July 14, 2026

नगर सहायक थाना का स्थानांतरण करना गलत निर्णय — समरेंद्र कुणाल

Read Time:2 Minute, 17 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाईबाड़ी में स्थित नगर सहायक थाना को दलनपूरब पंचायत हाजीपुर जो कि ग्रामीण रूरल इलाके में आता है।शहर से कोसों दूर ले जाना अपराध नियंत्रण या जनहित में सही नहीं है। कुणाल ने आगे कहा कि वर्ष 2002 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार जी के माध्यम से राज्य सरकार से हमलोग शहर का बड़ा क्षेत्रफल आबादी के आधार पर नगर थाना का सहायक के रूप में शरीफगंज से भेड़ियारहिका रेलवे क्षेत्र अंतर्गत ओटी पड़ा न्यू कॉलोनी से पश्चिमी छोर पर स्थित हृदयगंज तक का अपराध नियंत्रण जनशिकायत में सुलभता को लेकर यह महत्वकांक्षी मांग की थी,तब राजद सरकार ने मांग को पूरा करते हुए मिर्चाईबाड़ी मनिहारी मोड़ स्थित सहायक थाना का गठन किया था। उन्होने कहा कि हाजीपुर में सहायक नगर थाना ले जाने से कटिहार नगर के पश्चिम दक्षिण उत्तर दिशा स्थित गली मोहल्ले में अपराध बढ़ेगा लोगों तक पुलिस के पहुंचने में विलम्ब होगा लोगों को किसी भी तरह का जनशिकायत के लिए कोसो दूर तक सफर करना पड़ेगा लोगों की परेशानी पढ़ेगी।श्री कुणाल ने बताया कि 8 मई सोमवार को राजद का प्रतिनिधि मंडल डीएम एवं एसपी से मिलकर थाना स्थानांतरण के सवाल पर पुनर्विचार याचिका सौंपेंगे।विदित हो कि शहर से सटे ग्रामीण इलाका हाजीपुर में नगर सहायक थाना के लिए दो साल पहले से चल रहा भवन तैयार हो गया है।

Previous post ट्रैक्टर एवं बाइक के भिड़ंत में एक जख्मी, रैफर।
Next post गंगा की धारा को स्वभाविक प्राकृतिक धारा मे पुर्नस्थापन के प्रसाय हुआ तेज ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial