June 25, 2026

पार्सल वाहन और डीसीएम में हुई टक्कर मे एक घायल।

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र एनएच 31 सड़क पर शुक्रवार कि दोपहर डाक पार्सल वाहन और मिनी डीसीएम में हुई टक्कर में एक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डुमर कि ओर से आ रहे डाक पार्सल वाहन और विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम गाड़ी में विषहरी स्थान के समीप दूसरे वाहन को ओवरटेक के दौरान गति पर नियंत्रण न रख पाने के कारण चकमा खाकर टक्कर हो गई। जिसमें डाक पार्सल गाड़ी के चालक को आंशिक चोटे आई है। वहीं सुनसान स्थान का फायदा उठाते हुए उक्त घटना स्थल से मिनी डीसीएम चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई थी।

Previous post स्मैक का सेवन करते हुए एक दर्जन से अधिक युवा गिरफ्तार 3.10 ग्राम स्मैक सहित 05 मोबाइल बरामद।
Next post मनिहारी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,चार युवक हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial