कोढ़ा थाना के पुलिस के द्वारा महज 06 घंटे में लूट कांड का उद्भेदन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिला के कोढ़ा थाना के पुलिस के द्वारा महज 06 घंटा में 06 लाख रूपया का लूट के घटित घटना का पर्दाफाश कर दिया।इस बाबत बताया गया कि 28.05.25 को धमेन्द्र कुमार दास पिता शंभू दास साकिन सिमरिया भागा जी टोला थाना कोढ़ा जिला कटिहार के द्वारा समय करीब 10 बजे एक लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमें उक्त व्यक्ति मक्का का खरीद बिक्री का कार्य करता है। जिस सिलसिले में दिनांक-28.05.25 को समय करीब 03:45 बजे दिन में किसान का बकाया पैसा देने के लिये अपने बैंक से 06 लाख 10 हजार रूपया निकासी किया। घर जाने के क्रम में कोलासी चौक से आगे एक मोटरसाईकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हथियार का भय दिखाकर कुल 06 लाख 10 हजार रूपया लूट कर भाग गया। जिस संदर्भ मे मामले को दर्ज किया गया है।उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुये, पुलिस अधीक्षक, वैभव शर्मा के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार-02 के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया है। पूछताछ के क्रम में वादी द्वारा बताया गया कि उक्त रूपया को अपने दोस्त आलोक कुमार सिंह पिता बिरन्द्र सिंह साकिन कोलासी संथाली मोड़ थाना कोढ़ा जिला कटिहार को देकर मक्का लोड कराने के लिये चले गये। उसके बाद पुनः समय करीब 07:45 बजे संध्या में अपने दोस्त आलोक कुमार से रूपया लेकर घर जाने लगे। उक्त जानकारी के क्रम में गठित छापामारी दल को कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के बारे में पता करने एवं कांड में लूटी गई रूपया को बरामद करने हेतु आवश्यक दिशा प्रदान किया गया है। छापामारी दल के द्वारा उक्त कांड के वादी के बताये अनुसार घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्ते में लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन किया गया। अवलोकनोपरांत देखा गया कि उक्त कांड के वादी का पीछा कोई नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में वादी से गहराई से पुछताछ करने पर करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मैं मक्का का व्यापारी हूँ। मेरे उपर करीब 15-20 लाख रूपया का कर्ज हो गया है। जिसके कारण हम काफी परेशान रहते है। इसलिये दिनांक 28.05.25 को मेरे द्वारा निकासी किया गया कुल 06 लाख 10 हजार रूपया को सुनियोजित ढंग से किसानों/महाजन को भुगतान करने से बचने के नियत से उक्त रूपया को अपने कोलासी स्थित मक्का के गोदाम में छिपाकर रख दिये और मनगढंत कहानी बनाये। फिर उसके बाद छापामारी दल के द्वारा उनके निशानदेही पर बताये अनुसार वादी को ले जाकर वादी के कोलासी स्थित मक्का गोदाम में रखे कुल 06 लाख 10 हजार रूपया को विधिवत् बरामद किया।
