June 24, 2026

पुलिस अधीक्षक ने एनएच 31 के कोसी पुल का किया निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 35 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने क्षेत्र में लगातार घटित हो रही दुर्घटनाओं की शिकायत तथा जाम की समस्या को देखते हुए गुरुवार को कुरसेला पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने एनएच 31 के कोसी पुल तथा विभिन्न चौक चौराहों का निरीक्षण करते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश को दुर्घटनाओं से बचाव हेतु विभिन्न ब्लैक स्पॉट तथा तीव्र मोड़ वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए उक्त स्थलों पर रेडियम बैरियर,बैरिकेडिंग इत्यादि लगाने का निर्देश दिया। वही एन 31 तथा स 77 पर मक्का किसी भी हालत में न सूखने को लेकर गस्ती करने का निर्देश दिया ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वही जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सड़क के मुख्य चौक-चौराहे तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहनों से जुर्माना तथा फाइन काटने का निर्देश दिया।

Previous post तीनों पावर सब स्टेशनों से 18 नये फिडरों द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाएगी:तार किशोर
Next post कोढ़ा थाना के पुलिस के द्वारा महज 06 घंटे में लूट कांड का उद्भेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial