राज्य के सभी प्रखंड साधन सेवी को तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में योगदान देने का आदेश
शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में भी कार्यरत सभी CRCC एवं BRP के प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया था जिसके आलोक में राज्य के कई प्रखंडों में CRCC अपने विद्यालयों में वापस योगदान के बाद भी कई प्रखंडों में वर्तमान में BRP कार्यरत थे । इन मुद्दों पर लगातार कई शिक्षक संघों के द्वारा इन्हें हटाने की मांग संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने 4 अगस्त 2022 को एक आदेश पत्र जारी कर पूरे बिहार राज्य के CRCC व BRP को तत्काल प्रभाव से अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का पत्र निर्गत कर दिया है । जानकारी के मुताबिक कटिहार जिले में भी कई बीआरपी अब भी प्रखंड संसाधन केंद्रों में कार्यरत है अब देखना यह है जिला शिक्षा पदाधिकारी ऐसे CRCC एवं BRP पर क्या कार्रवाई करते हैं ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
