बिहार में ट्रेन भटक गई रास्ता, ट्रैन को जाना कहीं था, कहीं और ही पहुंच गया

लोग अकसर रास्ता भटक जाते हैं लेकिन क्या कभी सुना है कि ट्रेन रास्ता भटक गई हो? बिहार में कुछ ऐसा ही हुआ है। 15653 गुवाहाटी – जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस बिहार के ज़िला बेगूसराय स्थित बरौनी जंक्शन पहुंची। बरौनी जंक्शन के बाद इस ट्रेन को समस्तीपुर जंक्शन पहुंचना था लेकिन ये ट्रेन विद्यापतिनगर स्टेशन पहुंच गई ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर और अन्य स्टाफ़ को जब तक इस गड़बड़ी का पता चलता तब तक ट्रेन विद्यापतिनगर के आउटर सिग्नल तक पहुंच चुकी थी। जब सोनपुर डिवीज़न के सीनियर अधिकारियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तब तक ट्रेन को असल ट्रैक पर वापस लाना संभव नहीं था ।
दो एएसएम निलंबित
सोनपुर डिवीज़न के डिविज़नल रेलवे मैनेजर, नीलमणि ने बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के दो असिस्टेंट स्टेशन मास्टर्स को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।पूर्व मध्य रेलवे के चीफ़ पब्लिक रिलेशन्स ऑफ़िसर, बीरेंद्र कुमार ने इस घटना की पुष्टि की हैै। उन्होंने बताया कि अमरनाथ एक्सप्रेस दूसरे रूट पर थी लेकिन अधिकारियों की गलती की वजह से उसकी रूट बदल गई। पूर्व मध्य रेल के जनरल मैनेजर ने दोषियों का पता करने और उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
Previous post
राज्य के सभी प्रखंड साधन सेवी को तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में योगदान देने का आदेश
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
