November 14, 2026

पचास वर्ष बाद विद्यालय की दशा एवं दिशा में परिवर्तन होने से छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण काफी उत्साहित

Read Time:7 Minute, 30 Second

खेल के बिना बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास संभव नहीं : निखिल दास

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गेठौरा पंचायत के कचौरा पश्चिम ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 50 वर्ष के बाद विद्यालय की दशा एवं दिशा में काफी परिवर्तन होने से छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीण काफी उत्साहित है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम की स्थापना 1973 को हुई थी। उसे समय मात्र एक झोपड़ी नुमा कैमरा का निर्माण कर विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया था। समय बीती गए लेकिन इस विद्यालय का कायाकल्प नहीं हो सका था। कई प्रधानाध्यापक आए अपनी सेवा दी और पुनः उनका स्थानांतरण हो गया या फिर सेवानिवृत्ति हो गया।लेकिन विधालय की स्थिति जस का तस रह गया। 50 वर्ष के बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा में एक युवा प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में निखिल कुमार दास ने 5 अक्टूबर 2023 को विद्यालय में प्रभार ग्रहण किया। ये पहले प्राथमिक विद्यालय रामनगर में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे। प्राथमिक विद्यालय रामनगर में भी यह अपने कार्य कौशल से विद्यालय की दशा एवं दिशा सुधारने की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाये थे। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय पिछले 50 वर्षों तक अपनी जीर्णशीर्ण अवस्था में जीने को विवश थी। इस विद्यालय में ग्रामीणों ने अपने बच्चों का नामांकन भी करना उचित नहीं समझ रहे थे।वैसे कई छात्र-छात्राओं का नामांकन भले इस विद्यालय में था, लेकिन कटिहार एवं पूर्णिया के नाम चिन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते थे। क्योंकि विद्यालय की दशा एवं दिशा दुरुस्त नहीं था।विद्यालय में ना तो भवन की व्यवस्था थी, ना पर्याप्त उपस्कर की व्यवस्था थी, ना साफ सफाई नियमित रुप से होती थी। ना शिक्षक पर्याप्त मात्रा में प्रतिनियुक्ति रहते थे। जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन भी नियमित रूप से नहीं हुआ करता था। परिणाम स्वरुप विद्यालय में नियमित पठन-पाठन नहीं होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों की दाखिला इस विद्यालय में करना उचित नहीं समझ रहे थे। हालांकि दो चार वर्ष पूर्व कई ऐसे भी प्रधानाध्यापक आए, यह अपने कार्यकाल में हद तक विद्यालय का विकास किया। लेकिन 5 अक्टूबर 2023 में जब निखिल कुमार दास ने प्रभारी प्रधानाध्यापक बने, तो इन्होंने अपने कार्य कौशल से विद्यालय की दशा एवं दिशा बदलने में सफल हुए हैं। विद्यालय में वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित 11 शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षक में अंकिता कुमारी, पम्मी कुमारी, मोहम्मद फिरोज आलम, कुमारी ममता, मदन कुमार राय, सोनी भारती, मोहम्मद इरफान अली, कल्पना कुमारी, पूजा कुमारी, मोहम्मद शाहनवाज आलम ने भी प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय की दशा एवं दिशा बदलने में काफी सहयोग कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप चंद दिनों में ही विद्यालय का रूप में काफी परिवर्तन हो गया है। जहां विद्यालय में 100 के आसपास छात्राओं का नामांकन रहता था। आज 496 छात्र-छात्राओं का नामांकन विद्यालय में है। पहले 10 से 20% छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित हुआ करता था, लेकिन आज के तिथि में 70 से 75% छात्र-छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर विषय वार पठन-पाठन कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्रा सभी विद्यालय का ड्रेस कोड में निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और विद्यालय के समय सारणी को के अनुसार पठन-पाठन कर निर्धारित समय पर घर चले जाते है।छात्र-छात्रायें सभी विषय की पढ़ाई कर रहे हैं।सभी छात्र विधालय में अनुशासन का पालन कर रहे है। हालांकि विद्यालय में मात्र 15 डिसमिल जमीन है। फिर भी इतने कम जमीन पर आठ कमरे का दो मंजिला भवन है। चार दिवारी है। विद्यालय में एक शौचालय, एक चापाकल की भी व्यवस्था है। विद्यालय में समय सारणी के अनुसार सभी शिक्षक अपने-अपने क्लास को ईमानदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने कहा कि वर्ग कक्षा के साथ-साथ विद्यालय में प्राचार्य कक्ष की आवश्यकता है। आधुनिक शौचालय निर्माण करने का इरादा रखते हैं। विद्यालय की चाहारदीवारी को और ऊंचा करना चाहते हैं। विद्यालय के प्रमुख गेट के सामने सड़क पर ब्रेकर की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। क्योंकि सड़क काफी व्यस्ततम है। वाहनों का परिचालन तिव्रगति से होता है।ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए विद्यालय के प्रमुख गेट के सामने सड़क पर ब्रेकर की आवश्यकता है। विद्यालय में खेल का मैदान की भी आवश्यकता है। क्योंकि खेल के बिना बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास संभव नहीं है। इस दिशा में उच्च अधिकारी को पत्राचार करने की बात कही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक के सूझबूझ एवं कार्य कुशलता से सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं भी काफी प्रभावित हैं और विद्यालय के सर्वागिण विकास एवं दशा दिशा बदलने के में सहयोग कर रहे हैं।

Previous post पूर्णाहुति के बाद सामूहिक भंडारा का आयोजन
Next post जिले में बच्चों के साथ अत्याचार की घटना में हुयी काफी वृद्धि बच्चा बेचने वाले गिरोह के चार महिला सदस्य को एक लाख रुपया के साथ किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial