विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को दिलाया संकल्प
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर के वार्ड संख्या 43 अंतर्गत एलडब्लूसी मैदान एवं वार्ड संख्या 41-42 अंतर्गत शरीफगंज अड्डा चौक पर विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु स्टॉल लगाया गया जिसमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसे स्टॉल प्रमुख थे। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने उपस्थित नागरिकों को संकल्प दिलाया। उन्होंने भारत सरकार के विविध योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा की आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत समाज के कमजोर परिवारों को 05लाख रुपए तक का इलाज आज सभी बड़े अस्पतालों में हो रहा है। उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हो महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक विकसित भारत का संकल्प लिया है, उसे संकल्प को सिद्धि तक पहुंचना है । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय ,पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सिंह, वीरेंद्र यादव, बबन झा, भोला महतो,सौरभ मालाकार, प्रमोद महतो, रवींद्रनाथ पोद्दार, राम यादव, श्याम महेश्वरी, छाया तिवारी, सीमा झा, भारती देवी, प्रियंका सिंह ,अर्चना देवी, एवं निगम पार्षद चांदनी देवी व निगम के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थेl
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
