मकई के खेत में 11 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची ।

बारसोई प्रखंड अंतर्गत करणपुर पंचायत के गोवागांव मैं मकई के खेत में 11 वर्षीय बच्चे का लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कचना ओपी प्रभारी मुकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक मो० मुबारक तीन दिनों से लापता था। जिसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दूरभाष पर दी गई थी। मुबारक के माता पिता एवं परिजन बच्चे की खोज में लगे हुए थे । जानकारी अनुसार मृतक बच्चे का शव अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर पर मकई के खेत में मिला। घटना घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिससे आसपास के गांव के हजारों की संख्या में लोग देखने को पहुंचे । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतक बच्चे का शव मैं सड़न की बदबू एवं कीड़े लगे हुए थे । वही इस संबंध में ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेजा गया है तथा पीड़ित के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
