July 20, 2026

बालुरघाट-कोलकाता एक्सप्रेस के शुभारंभ होने से हर्ष। राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार एवं डीआरएम ने ट्रेन को किया रवाना

Read Time:1 Minute, 54 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

मंगलवार को प्रातः 5:45 बजे बालुरघाट रेलवे स्टेशन पर उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने आधुनिक एलएचबी रेक युक्त ट्रेन संख्या 13161 बालुरघाट-कोलकाता एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में प्रकाश डालते हुए बताया कि ये कोच अधिक सुरक्षा,बेहतर सवारी अनुभव,कम कंपन,उच्च गति क्षमता और आग प्रतिरोधी डिजाइन प्रदान करते हैं।जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा मिलेगी। यह उन्नयन उत्तर बंगाल के लाखों यात्रियों, छात्रों, मरीजों एवं व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है।इसके बाद मुख्य अतिथि, शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एलएचबी कोचों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये कोच यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रेल यात्रा को और भी विश्वसनीय बनाते हैं।समारोह के समापन पर डॉ. मजूमदार समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन नये एलएचबी रेक के साथ बालुरघाट से कोलकाता की ओर प्रस्थान की।यह उपलब्धि उत्तर बंगाल के रेल विकास में एक ऐतिहासिक कदम है।

Previous post दशक पूर्व दान की गई जमीन पर भी नहीं बना विद्यालय।
Next post सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial