November 12, 2026

मनिहारी प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, 62% हुआ मतदान।

Read Time:2 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मंगलवार को मनिहारी प्रखंड में पांच पंचायतों में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समिति) का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उत्तरी कांटाकोस को छोड़कर बघार, मनोहरपुर, कुमारीपुर, फतेहनगर और बाघमारा पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया शाम 5 बजे तक पूरी हो गई।चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सनत कुमार के अनुसार, शाम 5 बजे तक लगभग 62% मतदान दर्ज किया गया। महिला और पुरुष मतदाताओं को मिलाकर कुल 12,307 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।फतेहनगर पंचायत में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब दर्जनों जीवित मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा इन मतदाताओं को मृत घोषित सूची में शामिल कर दिया गया था, जिससे मतदाता आक्रोशित हो गए। पूर्व जिला पार्षद डॉ मुस्लिम ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए आरोप लगाया कि यह एक षड्यंत्र के तहत किया गया। मतदान के दौरान मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ और एसडीपीओ मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपेटियों को शील कर प्रखंड मुख्यालय स्थित बज्रगृह लाया गया। बुधवार को मतगणना के बाद सभी पैक्स प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Previous post 70 वर्ष के व्यक्ति को बिना राशन कार्ड के भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है-चिकित्सा पदाधिकारी
Next post संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial