November 10, 2026

मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद,का कुर्सेला में मिला-जुला असर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर किया प्रदर्शन।

Read Time:2 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार में महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बंद का असर बुधवार को मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने कुरसेला एन एच 31 सड़क को अवरुद्ध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद नेता सह किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की पुनरीक्षण प्रक्रिया के नाम पर दलित, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों के नामों को मतदाता सूची से हटाने की साजिश कर रहा है।महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से तत्काल मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि यह कार्रवाई लोकतंत्र की नींव पर हमला है और इसका उद्देश्य एनडीए सरकार को चुनावी लाभ पहुंचाना है।हालांकि,बंद का असर दो घंटे तक मिला-जुला रहा। अधिकांश दुकानें खुली रहीं तो कहीं सड़को पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्त्ता सड़को पर दिखे। पुलिस -प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कुर्सेला पुलिस के द्वारा महागठबंधन के नेताओं को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। बाद मे छोङ दिया गया। इस अवसर पर महागठबंधन के अरुण शाह, गुड्डू यादव,मिथिलेश यादव, संजू निषाद,हलीम जांबाज, अमन आर्यन, नेता तथा सैकङो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
Next post मनिहारी प्रखंड में सरपंच व वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव, मतदान जारी, जिलाधिकारी ने जायजा लिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial