पंचायत समिति की हुई बैठक, कई योजनाएं की गई पारित।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक की योजनाओं की संपुष्टि के साथ-साथ नई योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मनरेगा, स्वास्थ्य ,प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड ,स्वास्थ्य बीमा कार्ड, मध्यान भोजन, शिक्षा बाल विकास परियोजना ,कृषि ,सात निश्चय योजना, जल नल योजना, गली नली योजना ,कचरा प्रबंधन से संबंधित योजना, सोलर लाइट सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। कई निर्माणाधीन कार्यों पर भी चर्चा की गई। षष्टम वित्त आयोग निधि एवं 15वेें वित्त आयोग निधि से हुए विकास कार्यों चर्चा की ठोस अपशिष्ट का संग्रहण ,तरल अपशिष्ट संग्रहण, सार्वजनिक शौचालय , पुस्तकालय, खेल मैदान आदि पर चर्चा किया गया। सदस्यों ने उच्च विद्यालय द्वाशय की साफ सफाई एवं मिट्टी भराई आदि को लेकर चर्चा की गई । विभिन्न पंचायतों में मिट्टी भराई , ईट सोलिंग पीसीसी ढलाई को लेकर योजना पारित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा ,उप प्रमुख वसंत चौहान, मुखिया आलोक चौहान ,निरंजन कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व प्रखंड प्रमुख सूरज कुमार साह, सहेंद्र मंडल, हवा देवी, वरुण राय प्रखंंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार ,राजस्व कर्मचारी एहसान अली सहित विभिन्नन विभागों पदाधिकारी प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
