मनिहारी विधान सभा की अल्पकालिक विस्तारक बैठक संपन्न ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के नवाबगंज में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश कुमार सिंह के आवास पर विधानसभा की अल्पकालिक बैठक आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने की ।बैठक में जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अल्पकालिक विस्तारकों को संबोधित करते हुए कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक आहूत की गई है। आप सभी को अपने अपने बूथ लेबल पर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी से जोड़ना है एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू करनी है।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक कैलाश कुमार सिंह,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बबन झा, मनिहारी विधानसभा संजोजक संजय मंडल,अभय सिंह,अमदाबाद मंडल अध्यक्ष अंबिका सिंह,मनिहारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र साह,मनिहारी नगर मंडल अध्यक्ष अनुज मंडल, मनसाही मंडल महामंत्री अशोक झा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ताल्लु बास्की सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
