November 8, 2026

बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत।

Read Time:1 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड के किशनपुर पंचायत अंतर्गत गारद टोला गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोड़ा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी मो. आलम के पुत्र अकमल के रूप में हुई है। जो मैट्रिक परीक्षा की तैयारी के लिए अपने मौसा मो. मजहरूल हक के घर गारद टोला में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे अकमल गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव से उत्तर दिशा कि ओर में निर्माणाधीन हाईवे की ओर टहलने गया था। इसी दौरान वह सड़क किनारे एक गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में स्नान करने लगा। इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।मृतक के पिता मो. आलम ने थाना और अंचल अधिकारी को लिखित रूप से सूचित किया है कि वे सरकारी मुआवजा नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करने से परिजनों ने इनकार कर दिया है।

Previous post कुर्सेला में पंचायत सचिव को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती — स्थिति स्थिर
Next post विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial