उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन-वार्षिक परीक्षा की तैयारी में बच्चें अभी से लग जाय : मो.हिदायतुल्ला
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)।
कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का अध्यक्षता विद्यालय के मोहम्मद हिदायतुल्ला ने किया। संचालन विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव कंचन देवी ने किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद हिदायतुल्ला ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के पत्र के आलोक में विद्यालय परिसर में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद हिदायतुल्ला ने बताया कि संगोष्ठी में अभिभावक के बच्चों अकादमी प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा किया गया। घरों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु अभिभावक को प्रेरित किया गया। वार्षिक परीक्षा 2025- 26 में उपस्थित होने के लिए बच्चों को अभिभावक को प्रेरित करते हुए यह भी कहा गया की वार्षिक परीक्षा की तैयारी में बच्चें अभी से लग जाय। प्रधानाध्यापक मो.हिदायतुल्ला ने कहा कि वार्षिक परीक्षा 2025-26 का समय सारणी की घोषित कर दिया गया है। घोषित समय सारणी के अनुसार ही विद्यालय के सभी वर्ग की परीक्षा संचालित की जाएगी। प्रधानाध्यापक मो.हिदायतुल्ला ने संगोष्ठी में अभिभावक से बार-बार आग्रह किया कि अपने-अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल ड्रेस में समय पर विद्यालय भेजें। प्रधानाध्यापक मोहम्मद हिदायतुल्ला ने अभिभावकों से कहा कि जब विद्यालय से बच्चे घर पहुंचते हैं तो सभी अभिभावकों का पहला कर्तव्य है कि घरों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे होने वाली वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चें परीक्षा में भाग ले। इसके लिए परीक्षा अवधि में समय पर स्कूल ड्रेस में बच्चों को परीक्षा में शामिल करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव कंचन देवी ने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक का पालन करते हुए सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को समय पर विद्यालय भेजें। विद्यालय से घर जाने के बाद घर में भी बेहतर पठन-पाठन करावें।मार्च महीने में होने वाली वार्षिक परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों को विद्यालय भेज कर परीक्षा में शामिल करेंगे। बैठक में संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक चंदन प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार पोद्दार, मनोज कुमार रजक, कंचन सिंहा,मुन्नी कुमारी, शिक्षा सेवक बसंत कुमार राय, श्रवण कुमार राय, कलावती कुमारी, अभिभावक सुंदर गोस्वामी,तितली देवी, अर्चना देवी, पूनम कुमारी, नीतू देवी, बॉबी देवी, बबली देवी, सविता देवी, बिजली देवी, मुन्नी देवी आदि ने भाग लेकर अपना अपना विचार प्रकट किया।
