मानदेय की मांग को लेकर एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे पीडीएस डीलर
बारसोई में 24 दिसंबर को होगा अनुमंडल स्तरीय महासम्मेलन
मनोरंजन साहा बा(रसोई)
बारसोई के रासचौक स्थित सामुदायिक भवन में बारसोई डीलर संघ के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें मानदेय की मांग को लेकर एक जनवरी से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई, तथा इससे पूर्व एक बार फिर अपनी मांगों से सरकार को अवगत कराने हेतु 24 दिसंबर को बारसोई के प्रिंस राज विवाह भवन में अनुमंडल स्तरीय महासम्मेलन किया जाएगा जिसके माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा जाएगा तथा उसे बिहार सरकार एवं भारत सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया जाएगा, उसके बाद भी अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो 1 जनवरी 2024 से पूरे भारतवर्ष के पीडीएस डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के अध्यक्ष आफताब आलम कर रहे थे जबकि संचालन सचिव श्यामा कांत मजूमदार ने किया, बारसोई डीलर संघ के अध्यक्ष आफताब आलम एवं सचिव श्यामा कांत मजूमदार ने बताया कि इस अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन में संगठन के उच्च पदाधिकारी वरुण सिंह, देवेन रजक भी पहुंच रहे हैं, इसके साथ ही जिला स्तर के पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं, बैठक में मुख्य रूप से प्रशांत कुमार बोसाक, दुलाल चंद्र साह, सद्दाम हुसैन, अबू रेहान, गुलाम सरवर, अलाउद्दीन, मुख्तार, एहतसाम, रंजू कुमारी, पवित्र कुमार चक्रवर्ती, शाहनवाज, राम जतन ऋषि, छोटू राय सहित अन्य पीडीएस डीलरगण उपस्थित रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
