मेंबर ऑफ स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के बार एसोसियेशन के प्रशाल भवन में बिहार स्टेट बार कौंसिल पटना के मेम्बर के चुनाव को लेकर मतदान चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मनिहारी बार एसोसियेशन के 33 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।ज्ञात हो कि पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मनिहारी बार एसोसियेशन के महा सचिव संजीव कुमार देव,पटना से आए पोलिंग ऑफिसर के रूप में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धनंजय सिंह एवं जगरनाथ प्रसाद द्वारा मतदान की सारी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से सम्पन्न कराई ।मौक़े पर पीठासीन पदाधिकारी संजीव कुमार देव ने बताया कि पुरे राज्य में बिहार स्टेट बार कौंसिल पटना द्वारा 103 मतदान केंद्रों पर 25 सदस्यों को चयनित करने को लेकर मतदान कराया गया।जिसके लिए पूरे बिहार के विभिन्न जिलों के 157 उम्मीदवार सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे है। मतदान की प्रक्रिया के बाद मत पेटियों को सील बंद करते हुए बार काउंसिल पटना को भेज दिया गया। जिसके बाद बिहार स्टेट बार कौंसिल पटना की कमिटी का निर्माण किया जाएगा।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
