July 27, 2026

दूर्गा पूजा को लेकर बरारी थाना में शांती समिती की हुई बैठक ।

Read Time:2 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बरारी थाना परिषर में बीडीओ पूरण साह एवं थानाध्यक्ष मनीष रजक की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में आगामी हिंदुओं के पर्व दुर्गा पूजा को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था दुरुश्त करने को ले स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न मंदिर तथा पूजा समिति के अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी।इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन को ले कई दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि पंडालों व मंदिरों में पूजा व मेले के आयोजन को ले थाना से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। दुर्गा पूजा के दौरान बरारी पुलिस की हुरदंगियों पर पैनी नजर रहेगी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरण साह ने कहा कि त्यौहार शांति व सौहार्द का परिचायक होता है।ऐसे में सबों का दायित्व है कि त्यौहार में किसी भी स्थिति में भाईचारा तथा समाज में शांति कायम रहे।सभी पूजा समिति के सदस्यों को विजयादशमी के दिन प्रतिमा विषर्जन का निर्देश दिया गया। डीजे के प्रयोग पर पूर्ण पाबन्दी लगायी गई। इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष कौशल यादव, प्रेम नाथ जायसवाल पूर्व विधायक, जिला परिषद गुण सागर पासवान, संजू सिंह, धनजित यादव, सरपंच अमित यादव, बकरुद्दीन अंसारी सरपंच प्रतिनिधि, गौरी शंकर चौधरी, राजेश वोडा सुदर्शन झा, महेश चौधरी,अजित तिवारी, शंभू यादव, मो इब्राहिम मुखिया, अर्जून सिंह सरपंच, राजा सिंह, दुख लाल सिंह, अभिषेक कुमार भोला सिंह अजय यादव मोहम्मद अली इत्यादि जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ती मौजुद रहे ।

Previous post बारसोई गोली कांड मै जांच करने पहुंचे प्रमंडल आयुक्त और पूर्णिया रेंज के आईजी।
Next post जयप्रकाश नारायण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial