बारसोई गोली कांड मै जांच करने पहुंचे प्रमंडल आयुक्त और पूर्णिया रेंज के आईजी।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
गुरुवार को बारसोई गोली कांड मामले की जांच को लेकर पूर्णिया के प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार एवं आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी ने कटिहार के डीडीसी एवं एसपी के साथ संयुक्त रूप से घटना की जांच पड़ताल करने पहुंचे। इस दौरान अनुमंडल परिसर स्थित गोली कांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया, बिजली कार्यालय का बारीकी से जांच की तथा घटना के समय बिजली कार्यालय में उपस्थित कर्मियों से पूछताछ की एवं पुलिस पदाधिकारी से भी जानकारी ली गई। इस संबंध में पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर जो विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी उसके दौरान दो लोगों की मृत्यु हुई थी तथा एक घायल हुआ था जिसका इलाज अभी भी चल रहा है । उसी घटना की जांच करने के लिए सरकार के आदेश के आलोक में आए हैं। ज्ञात हो की 26 जुलाई के दिन बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग के खिलाफ जनप्रतिनिधि एवं बिजली उपभोक्ता के लचर व्यवस्था को लेकर जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था घटना में बारसोई के दो युवक खुर्शीद एवं सोनू की मौत हो गई थी जबकि एक युवक नियाज गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा था कि पुलिस के द्वारा उक्त तीनों युवक पर गोली चलाई गई थी जिसको लेकर बारसोई के लोगों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध असंतोष व्याप्त है। परंतु 28 जुलाई 2023 को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं एसपी जितेंद्र कुमार ने बारसोई पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी टीवी फुटेज को खंगाला जिसके बाद एसपी ने यह दावा किया है कि दोनों युवक खुर्शीद एवं सोनू की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है बल्कि एक शख्स ने गोली चलाई है जिसकी पहचान की जा रही है। इधर बारसोई थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के द्वारा बारसोई थाना कांड संख्या 252/2023 में 44 ज्ञात एवं 12 सौ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया जबकि विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विकास रंजन के द्वारा कांड संख्या 253/2023 में एक ज्ञात एवं 12 सौ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि के साथ-साथ दो मृतक एवं घायल भी शामिल, इसी कांड को लेकर जांच में पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार, पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी,पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार और डीडीसी कटिहार सौरभ कुमार यादव सभी पहलुओं पर जो संबंधित पदाधिकारी और जो कर्मी है उनसे बात की गई और घटनास्थल को भी देखा गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जल्द जांच रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, नंदन कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

