सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर प्राणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार सौरभ, सीओ कुमार नलिनीकांत एवं थानाध्यक्ष अमजद अली ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अति आवश्यक है।सभी लोग निर्धारित तिथि के पूर्व अपना लाइसेंस बनवा लें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ सौरभ,सीओ नलिनीकांत ने भी उपस्थित लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया।बैठक के दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य समाज सेवी तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया। बैठक में जिला परिषद सदस्या सैदुलनिशा, पूर्व प्रमुख अमित साह, पूर्व मुखिया अजय मंडल, प्रमोद सिंह, गणेश मंडल, सउद आलम, प्रमोद मेहता, मनोज साह,मोजाहीद आलम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
