आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक ।
शाहजहां आलम (कटिहार)
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा एडीजे सह सचिव डीएलएसए अनिल कुमार राम की उपस्थिति मे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ न्यायलय स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारी को अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देश दिया गया l इस आलोक में अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा की दिनांक 02 फरबरी को आयोजित प्री सिटींग में अधिक से अधिक वादों को निष्पादन हेतु तैयार करे ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जा सके। वही आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। डीएलएसए अध्यक्ष श्री त्रिपाठी के द्वारा पक्षकारो से अपील की गई कि शमनीय प्रक्रति के लंबित वादों एवं प्री-लिटिगेशन वादो को आगामी 11-02-2023 यानी शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह प्रस्ताव के साथ अपने वाद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन कराये तथा लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठए । आयोजित बैठक में प्रधान न्यायाधीश श्री बी के मिश्र, अपर प्रधान न्यायाधीश शाहब कौशर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार, अभिनाश शर्मा, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अफजल आलम, राजेन्द्र कुमार सिन्हा, सत्यानायारान लाल सहन्जी, राजीव रंजन रमण, समरेन्द्र गाँधी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत प्रसाद, एसीजेएम, एसडीजेएम, रेलवे मजिस्ट्रेट राम मनोहर चौधरी सहित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहें l
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
