November 14, 2026

रामनवमी को लेकर थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक।

Read Time:3 Minute, 26 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा बासन्ती दुर्गापूजा एवं रामनवमी त्योहार को लेकर डंडखोरा थाना प्रांगण में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक इकबाल अहमद खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल पदाधिकारी सादी रउफ जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी में शोभायात्रा में डीजे का उपयोग बिलकुल प्रतिबंधित है ।शोभायात्रा निकालने से पूर्व थाना से परमिशन ले ले तथा रूट चार्ट के आधार पर ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के लिए सभी रूट चार्ट का पूरी तरह पालन करेंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है इसका पूरी तरह पालन करना होगा ।ग्रामीणों ने बताया कि डुमरिया में मेला का आयोजन होता है जिसको लेकर प्रशासन का सहयोग होना चाहिए। क्योंकि आदिवासी संस्कृति का कार्यक्रम होता है। ग्रामीणों ने रामनवमी में शोभायात्रा को लेकर डंडखोरा बजरंगबली स्थान से यात्रा प्रारंभ की बात कही। डीएसपी ने शोभायात्रा के लिए परमिशन लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शौभा यात्रा के लिए 12 लड़कों का नाम दें ताकि आगे पीछे शोभायात्रा में तैनात होंगे। शोभायात्रा में किसी की प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। भड़काऊ गाने या भड़काऊ भाषण पूरी तरह पाबंद रहेगी। इंस्पेक्टर ने कहा कि मेला में प्रयोग होने वाले झूला के लिए अनुमंडल कार्यालय से परमिशन लेना होगा । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी। आदर्श आचार संहिता का सभी नवयुवक पालन करें। आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाएं। मौके पर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, ए एस आई शशि कुमार सिंह ,सरपंच दिनेश कुमार मंडल, शेख रशीद, मनंजय कुमार झा, चंदन कुमार महतो, धरणीधर पाठक, अनिल कुमार दिनेश कुमार ,हरिमोहन सिंह,, निर्मल कुमार विश्वास कादिर खान पंकज कुमार आर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।  

Previous post आयोजित जनता दरबार में दो नये मामले प्रतिवेदित
Next post रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial