रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई, एसडीएम ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुके इस वर्ष लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करना आवश्यक है, रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है, साथ ही शोभा यात्रा में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शास्त्र के प्रदर्शन पर रोक रहेगी, शोभा यात्रा के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा, तथा किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित नारेबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा, उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी और कई अन्य शर्तें हैं जिसे लाइसेंस लेते वक्त बता दिया जाएगा, उन्होंने कहा की शर्त नहीं मानने वाले पर कार्रवाई की जाएगी, इसके साथ ही बिजली विभाग के अधिकारी को भी सुरक्षा के मद्देनजर रामनवमी की शोभायात्रा वाले क्षेत्र की बिजली बाधित करने को कहा है तथा शोभा यात्रा पूर्ण होने के बाद पुनः बिजली बहाल करने की बात कही, बैठक में उपस्थित डीएसपी ने कहा कि रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है, सभी चौक चौराहा पर पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे, तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखने की बात कही। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी अजय कुमार, डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित रहे, बैठक में अनुमंडल के चारों प्रखंड बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर एवं कदवा के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सहित मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, जदयू के रोशन अग्रवाल, कामरेड यासीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह, बारसोई थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
