September 24, 2026

30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर एवं एक पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 36 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर एवं पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि द्वाशय पंचायत अंतर्गत कंधरपेली मुसहरी टोला गांव में एक व्यक्ति पुलिस की वाहन देखकर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही उनसे पूछताछ कर घर की तलाशी ली गई। तलाशी की दौरान झोपड़ी के पीछे देसी चुलाई शराब 30 लीटर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुसहरी टोला गांव निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सदा पिता फोदारी सदा के रुप में हुआ है।  तो वहीं सौरिया पंचायत अंतर्गत बोरनी तिनमुहानी चौक के पास शराब पीकर कर हो हल्ला कर रहा यह युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 30 वर्षीय सरवन परिहार पिता दयानंद परिहार के रूप में हुई है। शराब तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध थाना में प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Previous post अधिवक्ता संघ की आम सभा आयोजित ।
Next post ईद व रामनवमी पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial