September 16, 2026

शारदीय नवरात्र को लेकर अमदाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

Read Time:1 Minute, 8 Second

अमदाबाद (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को अमदाबाद के थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और आमजनों से दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। पूजा कमिटी के अनुज्ञप्तिधारियों को विशेष जिम्मेदारियाँ सौंपी गई, जबकि प्रतिमा विसर्जन के लिए कृत्रिम पोखरों के उपयोग पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी से निरंतर संपर्क बनाए रखने की सलाह दी।इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र, बीडीओ, मुख्य पार्षद बबलू मंडल सहित पंचायत के मुखिया,पार्षद मौजूद थे।

Previous post बघार बिल जलकर सह मत्स्य महाल को आद्रभूमि से अलग रखने की मांग
Next post हिंदू स्वाभिमान यात्रा 19 अक्टूबर को कटिहार में, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे नेतृत्व।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial