July 22, 2026

दूर्गा पुजा को लेकर में शांति समिति की बैठक हुई।

Read Time:1 Minute, 26 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

दुर्गा पूजा को लेकर मनिहारी के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा समिति सदस्यों द्वारा लाइसेंस लेना जरूरी है। बिना लाइसेंस का इस वर्ष कोई भी पूजा समिति कार्यक्रम आयोजित नहीं करेंगे। पूजा पंडाल में सीसी कैमरा एवं अग्निशमन की व्यवस्था पूजा समिति सदस्यों को करनी होगी।अफवाहों से बचते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील अनुमंडल पदाधिकारी ने की।इस मौके पर बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन, इंस्पेक्टर आनंद कुमार,एस एच ओ रामविलास सिंह, इंस्पेक्टर बिपिन कुमार, रंजय कुमार सिंह,बिनोद सिंह, गोला सिंह,मो आलमगीर, मुखिया धोनी, साजिद, रेहाना परविन, मनोज मंडल,जरजीश आलम, बालेश्वर सिंह सहित पुजा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Previous post राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का दोबारा जिलाध्यक्ष बने मो सगीर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बने मो सगीर ।
Next post बारसोई गोली कांड मै जांच करने पहुंचे प्रमंडल आयुक्त और पूर्णिया रेंज के आईजी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial