सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के लिए ले जाते रास्ते में मौत, परिवार में मचा कोहराम।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-77 सड़क पर रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के नरैहिया निवासी महादेव मंडल के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम नवाबगंज–डुमरिया के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार महादेव मंडल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और महादेव मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया, लेकिन भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को कुरसेला थाना लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।बताया जाता है कि मृतक महादेव मंडल पांच बहनों और दो भाइयों में इकलौता कमाऊ सदस्य था, जिस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
