November 14, 2026

आरसीसी पुल के बगल से डायवर्सन नहीं बनने से कीचड़ के कारण लोग गिरकर घायल हो रहे हैं

Read Time:3 Minute, 2 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

आईसीसी पुल निर्माण के बगल से आवाजाही के लिए ग्रामीणों द्वारा डायवर्सन बनाने की मांग की गई थी ।जिसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग की कनिय अभियंता चंदन कुमार ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही डायवर्सन का निर्माण कर दिया जायेगा। लेकिन अब तक डायवर्सन नहीं बनने से तीन पहिया, चार पहिया वाहन सहित मालवाहक वाहन की आवाजाही पूरी तरह बंद है। ग्रामीण आरसीसी पुल निर्माण की जगह के बगल से खेत के मेड़ से साइकिल एवं पैदल किसी तरह चलते थे लेकिन बुधवार की सुबह से ही बारिश होने से वह भी रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है। कीचड़ होने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीण गणेश महतो, विनोद महतो, धर्मेंद्र कुमार, मोनू कुमार मुन्ना राजभर मोनू बिंद सहित दर्जनों ग्रामीण ने बताया कि कीचड़ होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है तथा ग्रामीण किसी तरह की कीचड़ पार करते हैं तो गिरकर घायल हो रहे हैं। बताते चले की मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ के तहत कंधरपेली झपरा गाछ नोहरी, लोहारी गांव होते हुए सोनेली तक जाने वाली सड़क में लोहाड़ी सोनाली के बीच आरसीसी पुल का निर्माण को लेकर खुदाई की गई है।लेकिन आवाजाही के लिए डायवर्सन नहीं बनाया गया है ।जिससे दर्जनों गांव के लोगों का सोनाली से सीधा संपर्क भंग हो गया है। लोहड़ी, नोहरी, तिलास,कुथिया, कंधरपेली, मगुरजान द्वाशय, पिपरा गांव के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। वही मोटरसाइकिल, टेंपो ,टोटो एवं चार पहिया वाहन का आवाजाही अवरुद्ध हो गई है ।सोनैली बाजार जाने के लिए सीधा सड़क मार्ग होने के कारण ज्यादा लोगों आवाज होती है। डायवर्सन नहीं बनने के  कारण दर्जनों गांव के लोगों को 4 से 5 किलोमीटर ज्यादा घूम कर जाना पड़ता है ।जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । ओमप्रकाश बिंद सिंघेश्वर , रामजी सिंह, विजय कुमार महतो, गोविंद महतो, महेंद्र महतो सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरसीसी पुल निर्माण के बगल से डायवर्सन निर्माण की मांग की है।  

Previous post नगर स्थित समदा उ.म. विद्यालय में पांच गुरुजनों के भरोसे 576 बच्चों का भविष्य
Next post अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित 24 मार्च को होली मिलन समारोह करने का लिया निर्णय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial