September 17, 2026

डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के तहत लोगों ने किया श्रमदान।

Read Time:1 Minute, 50 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

1अक्टूबर के दिन स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है जिसको लेकर देश के प्रधान मंत्री के आवाहन पर पूरे देश में 1 घंटे श्रमदान, अपने टोला मोहल्ले की सफाई, शरीर की सफाई एवं कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 आदिवासी टोला में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डिटोल बनेगा स्वस्थ इंडिया कटिहार के जिला लीडर अनिल कुमार एवं उनके सहयोगियों के द्वारा आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों को टोला मोहल्ले की सफाई एवं अपने शरीर एवं हाथ की सफाई पर विशेष ध्यान देने के बारे में समझाया। ग्रामीणों के साथ-साथ टीम के सदस्य भी हाथ में झाड़ू लिए साफ सफाई किया। साफ सफाई के बारे में समझाते हुए विकास बाजपेई ने बताया कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो व्यक्तिगत स्वच्छता के साथआस- पड़ोस की सफाई भी बहुत जरूरी है प्रतिदिन शरीर एवं अपने हाथ को साबुन से साफ करने के साथ आस पड़ोस को भी स्वच्छ रखना होगा तभी हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया। ग्रामीणों ने अपने मोहल्ले को साफ रखने का वचन दिया।

Previous post जनप्रतिनिधियों ने चौक चौराहों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
Next post आईटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial