September 17, 2026

आईटीबीपी के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 3.0 के अंतर्गत 48वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मूसापुर के पंचायत भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के तहत 48 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा मूसापुर पंचायत के पंचायत भवन में स्थानीय नागरिकों तथा पंचायत के मुखिया के साथ पंचायत भवन तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कोढ़ा प्रखंड के मदरसे में छात्र एवं छात्राओ व शिक्षकों और सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ मदरसों में भी साफ सफाई अभियान चलाया गया और छात्र-छात्राओं को साफ सफाई की महत्ता की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि जहां स्वच्छता होती है उन्हें लक्ष्मी का वास होता है इसलिए अपने घर आंगन, चौक चौराहा, सार्वजनिक स्थल एवं सड़कों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने इस दौरान छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता को लेकर शपथ भी दिलाया।

Previous post डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के तहत लोगों ने किया श्रमदान।
Next post मुख्य पार्षद के नेतृत्व में नगर के चौक चौराहों सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial