November 8, 2026

मनिहारी रेलवे स्टेशन पर दस लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रेल पुलिस ने बुधवार की रात मनिहारी रेलवे थाना क्षेत्र के प्लेटफार्म नंबर 2 से दस लीटर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया टोला निवासी नंदन कुमार उर्फ पकल (उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई है। रेल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध हालात में युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से देशी शराब से भरा डब्बा झोले में बरामद हुआ। पूछताछ में उसने शराब की तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके खिलाफ मनिहारी रेल थाना कांड संख्या 8/25 दर्ज करते हुए सुसंगत धाराओं में गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में शराब तस्करी व अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Previous post पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 45 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच।
Next post पंद्रह साल से फरार स्थायी वारंटी शेख अख्तर गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial