August 26, 2026

10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 4 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में सुबह गस्ती में एन एच 31 सड़क पर कबीर मठ के समीप शनिवार को वाहन जांच के क्रम में बिना नंबर प्लेट के काले नीले रंग के ग्लैमर मोटरसाइकिल के डिक्की से 10 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को कुर्सेला पुलिस ने किया गिरफ्तार। वहीं थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से एक शराब तस्कर जा रहा है वहीं जांच के दौरान मोटरसाइकिल चालक गुड्डू कुमार सिंह उम्र 28 वर्ष पिता टेटन सिंह साकिन कोस्कीपुर वार्ड 11 थाना टिक्कापट्टी जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर कटिहार भेज दिया गया।

Previous post ऑटो से गिरकर युवक हुआ घायल ।
Next post जनता दरबार में तीन नोटिस देने पर नहीं आने वाले पर सीईओ ने की 107 की करवाई। दो मामले का निष्पादन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial