प्रेमिका के मां और पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के 21 वर्षीय सुमन कुमार को 5 दिसंबर को प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर बेहोश कर दिया था। जिसका इलाज के दौरान पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई थी। इसी मामले में मृतक सुमन कुमार की मां धमशी देवी ने समेली निवासी मृतक की प्रेमिका खुशबू कुमारी, पिता मनोज कुमार साह और सजीला देवी तथा विनोद साह के विरुद्ध थाने में हत्या को लेकर आवेदन दिया था। कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रेमिका के पितामनोज कुमार साह और उसकी मां सजीला देवी को गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जबकि प्रेमिका खुशबू कुमारी तथा विनोद साह अभी तक फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
