23 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
डंडखोरा पुलिस ने दो अलग-अलग जगह में छापामारी कर 23 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें थाना क्षेत्र अंतर्गत भमरेली द्वाशय सड़क के बुधेली गांव की ओर जाने वाली पक्की सड़क के पुल पर एक व्यक्ति कंधे पर बोरा में समान ले कर जा रहा था।पुलिस बल द्वारा संदेह होने पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई तो बोरी में प्लास्टिक के 15 लीटर के गैलन में 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। व्यक्ति की पहचान विश्वनाथ मढैया पिता रीत लाल मडेया बुधेली गांव के निवास के रूप में हुई है। वहीं दूसरी जगह पुलिस बल ने द्वाशय पिपरा मोड पर पिपरा गांव की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क पर एक व्यक्ति माथे पर बोरा में समान ले कर लेकर जा रहा था जिसे संदेह होने पर पुलिस द्वारा रोका गया जिसकी तलाशी ली गई।बोरा में 10 लीटर वाले प्लास्टिक के गैलन में 8 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय विजय बेसरा पिता संझला बेसरा बुधेली गांव निवासी के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
