November 10, 2026

नीतीश कुमार है राजनीति के जोरन जहां जाते है जम जाते:पप्पू यादव

Read Time:2 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार )

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कटिहार पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कई विषय पर अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को बड़े भाई की भूमिका में अब आगे आना चाहिए क्योंकि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अब राज्य स्तर पर भी कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता भी चाहती है कि विकास की बात हो क्योंकि जाति धर्म के नाम पर राजनीति का समय समाप्त हो चुका है। वहीं उन्होंने महाकुंभ को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महाकुंभ को भाजपा सरकार ने नर्क बना दिया हैं। जबकि सांसद पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाप्त करने की तैयारी में है जैसे ही बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न होगा भाजपा के लोग नीतीश कुमार को समाप्त कर देंगे। पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति के जोरन है वह जहां जाते हैं जम जाते हैं। नीतीश कुमार कभी पलटते नहीं उन्हें मजबूर कर दिया जाता है लेकिन इस बार नीतीश कुमार अगर किसी कारणवश भाजपा का साथ छोड़ते हैं तो कांग्रेस उनका सम्मान करेगी। मौके पर नैयर मसूद खान,तौसीफ अख्तर, सज्जाद आलम, रवि यादव, अब्दुल शकिम,चंदन यादव, कासिम खान,अजय पौद्दार,आजाद यादव,सोनी देवी, हीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में पप्पू यादव जुड़े समर्थक मौजूद रहे।

Previous post 23 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।
Next post सूर्याना गांव में वर्षों से रोके रास्ते को अंचल अधिकारी ने कराया मुक्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial