राजद के प्रखंड स्तरीय आंबेडकर परिचर्चा सम्पन्न ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में संवैधानिक अधिकारों के प्रति आमजनों में जागरूकता एवं एकजुटता को लेकर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम का आगाज अतिथि व वक्ताओं को कार्यकर्ताओं के द्वारा किया। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार से परिचर्चा में मौजूद लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद नेता श्रीलाल उरांव ने किया। वहीं मंच संचालन मो असफाक आलम ने किया। इस अवसर पर जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने अंबेडकर परिचर्चा का विषय प्रवेश कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत किया। परिचर्चा में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो अब्दुल खालिद, पूर्व विधायक डॉ रामप्रकाश महतो एवं राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल शामिल हुए।परिचर्चा के पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि देश में संविधान के छेड़ छाड़ किया जा रहा है। नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के सर्वोच्च नागरिक का अपमान है। कुणाल ने कहा ने बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के संविधान देश में सभी जाति धर्म भाषा क्षेत्र लिंग रूप रंग को बराबर का अधिकार देता है। राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने शासन काल में जात धर्म छुआ छूत जाति धर्म में भेद भाव को खत्म एक ही खटिया पर ब्रह्मण क्षत्रिय वैश्य एवं शूद्र को जबरन बैठा कर मनुवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया लालू शासन को मनुवादी विचारधार ने इन्हीं कारणों से बदनाम की कोशिश किया। बावजूद लालू सर्वमान्य नेता है गरीब वंचित पिछड़े दलित के महानायक हैं। उन्होने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अंबेडकर कर्पूरी ठाकुर जयप्रकाश नारायण लोहिया लालू के बनाए रास्ते पर चल रहे हैं ए टू जेड सभी जाती धर्म को बराबर सम्मान दे रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद के वरिष्ठ नेता बिमल मालाकार, मो सगीर शेरशाह, पूर्व प्रमुख सत्य नारायण महतो, पूर्व मुखिया रामदयाल उरांव, सरदार योगेन्द्र सिंह, मो अब्बास, अंकित सिंह, राधे श्याम महतो, अमर नाथ यादव, चैतु ऋषि, दिलीप ऋषि, जितेंद्र पासवान, संजय मंडल, दीपक मंडल, दिलीप दास, दिलीप यादव, सुरज यादव, आशीष यादव, अब्दुल बारीक, अंकित यादव, बबलू मुर्मू, राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अनपूर्णा पोद्दार, गोपाल सिंह, अमित सिंह, मो मोहसीन आदि सभी पांच पंचायत से बूथ स्तर के दर्जनों क्रियाशील सदस्य अंबेडकर परिचर्चा में शामिल थे।
