पुलिस ने 16. 7 लीटर विदेशी शराब बरामद किया
डंडखोरा (अशोक कुमार)
पश्चिम बंगाल से अवैध तरीके से बैग में भरकर रेल गाड़ी के द्वारा विदेशी शराब तस्करी कर दो युवक ले जा रहा है जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर डंडखोरा थाना की पुलिस डंडखोरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों युवक बैग छोड़कर फरार हो गया पुलिस बल द्वारा खदेड़ा गया लेकिन काफी संध्या होने के कारण दोनों युवक भागने में सफल रहा। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना की सत्यापन को लेकर दल बल के साथ भट्टा बाड़ी मनरेगा भवन के पास पहुंचे तो देखा कि दो व्यक्ति अपने-अपने कंधे पर बैग लटकाए हुए आ रहा है। पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गए। और दोनों शराब तस्कर के द्वारा बैग फेंक कर भागने लगा। पुलिस बल के द्वारा पकड़ने की कोशिश किया गया। लेकिन अंधेरा होने के कारण जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। वही फेंके हुए दोनों बैग की तलाशी लेने पर 16.7 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के व्यापार को रोकने को लेकर डंडखोरा पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी किया जा रहा है जो अवैध शराब का व्यापार करते हैं। इस मौके पर पु अ नि रंजीत कुमार, एएसआई अमलेंदु कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
