केपीएल सीजन 2 के फाइनल मुकाबले में बस्ती ब्लास्टर ने बल्थी महेशपुर इन्डियन को हराया
– केपीएल सीजन 2 के मैन ऑफ द सीरीज रहे किशलय सिंह
कुर्सेला( राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला रामपरी युगेश्वर इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में आईपीएल के तर्ज पर आयोजित केपीएल टूर्नामेंट के सीजन टू का फाइनल मुकाबला बुधवार को बल्थी महेशपुर इन्डियन व बस्ती ब्लास्टर के बीच खेला गया। केपीएल सीजन 2 के फाइनल मुकाबला का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। मौके पर केपीएल टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य व अन्य गणमान्य व हजारों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित रहें।उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने फाइनल मुकाबले में पहुंचे दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों व उनके टीम औनर को धन्यवाद दिया। वहीं केपीएल सीजन 2 के फाइनल मैच के उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुतारा मेंही मिशन स्कूल के निर्देशक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है ।कुरसेला जैसे छोटे कस्बे में इन्टरनेशनल आईपीएल मैच के तर्ज पर कुरसेला प्रीमियर लीग ( केपीएल ) का इतना भव्य और सुव्यवस्थित सफल आयोजन वाकई काबिले तारीफ है । खिलाडिय़ों को खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसलिए हार से निराश न होकर जीत के लिए मेहनत व लगन के साथ खेले। वहीं हार से व्यक्ति को कभी भी घबराना नहीं चाहिए व जीत का कभी घमंड न करें। यदि आज हार हुई है तो कल जीत भी अवश्य होगी। खेल के मैदान या जीवन में जीतने के लिए बेहतर प्रदर्शन के साथ साथ सही रणनीति , आपसी तालमेल व अनुशासन का बहुत महत्व है । अगर आप आपस में तालमेल , सही रणनीति नही बनाते हैं तो बेहतर प्रदर्शन के बाद भी सफल होना काफी कठिन हो जाता है ।आरपीवाई कालेज मैदान में आयोजित कुरसेला प्रीमियर लीग मैच के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए रामपरी युगेश्वर इण्टर कॉलेज के खेल मैदान प्रांगण में इस कड़ाके की ठंड में भी हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ लगी रही। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर रहे थे। केपीएल सीजन 2 का फाइनल मुकाबला बल्थी महेशपुर इन्डियन तथा बस्ती ब्लास्टर के बीच खेला गया । जिसमें बल्थी महेशपुर इन्डियन के कप्तान किशलय सिंह ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन का लक्ष्य रखा। वहीं जवाबी पारी में बस्ती ब्लास्टर के टीम ने कप्तान मोहम्मद छोटू अली के कुशल नेतृत्व बेहतर प्रदर्शन करते हुए 13 वीं ओवर में मैच जीत कर केपीएल सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया। वहीं केपीएल सीजन 2 के मैन ऑफ द सीरीज बल्थी महेशपुर इन्डियन के कैप्टन किशलय सिंह रहें वहीं मैन ऑफ द मैच बस्ती ब्लास्टर के खिलाड़ी सुभम झा रहें।दोनों विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा चमचमाती ट्रॉफी व इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया।
