May 26, 2026

ओपरेशन क्लिन के तहत् मनिहारी थाना क्षेत्र से 256 ग्राम गांजा बरामद, विक्रेता गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कटिहार, वैभव शर्मा द्वारा चलाए जा रहे ओपरेशन क्लिन के तहत् थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र में नवाबगंज के रग्घू चौक स्थित एक पान दुकान पर छापा मारकर 256 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दुकान से दो अलग-अलग पॉलिथीन में रखा गांजा, 952 रुपए नकद और एक ओपो स्मार्टफोन जब्त किया। इस कार्रवाई में विक्रेता ओमप्रकाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।ओपरेशन क्लीन के तहत हुई इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार , एएसआई अरुण कुमार, पीएसआई सत्यम कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Previous post हम (सेक्यूलर) के प्रखंड अध्यक्ष बनाये गये जयप्रकाश।
Next post दियरा क्षेत्र में पुलिस की सख्ती: नदी मार्ग से गश्ती, अपराधियों पर नजर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial