November 10, 2026

एकल उपयोग पॉलिथीन के छापेमारी से गरीब दुकानदार निराशा, खाने के लाले पड़े हैं।

Read Time:1 Minute, 32 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

एकल उपयोग पॉलिथीन एवं ट्रेड लाइसेंस को लेकर नगर पंचायत में चला छापेमारी अभियान। मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा था, जिसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी रूपा कुमारी , स्वच्छता पदाधिकारी सुप्रिया कुमारी एवं पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में दुकान-दुकान घूम कर एकल उपयोग प्लास्टिक एवं ट्रेड लाइसेंस को लेकर जांच किया गया । इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी रूपा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस एवं एकल उपयोग पॉलिथीन को लेकर छापामारी अभियान में 11 हजार नकद जुर्माना वसूला गया । वहीं तकरीबन 1 क्विंटल एकल उपयोग पॉलीथिन व थर्मोकोल निर्मित प्लेट, ग्लास इत्यादि जप्त किया गया । वही गरीब दुकानदारों ने बताया कि हम लोगों का हालत अभी बहुत खराब चल रहा है।खाने के लाले पड़े हैं।मगर इस अभियान से हम लोग निराश हताश है।

Previous post मिट्टी से लदी दो टेलर ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त।
Next post कटिहार रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial