मनिहारी में बकरीद पर अमन चैन की दुआ मांगी गई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद- उल- जुहा का त्योहार धूमधाम से मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया गया। नगर के पश्चिम टोला, पूर्व टोला सहित ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता किया एवं क्षेत्र के लिए अमन चयन की दुआ मांगी। नमाज अता करने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चौक चौराहों एवं मस्जिदों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अनुमंडल के वरिय पदाधिकारी सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने पुलिस पदाधिकारीयों के साथ मॉनिटरिंग करते देखे गए। संवेदनशील स्थानों में क्रमशः क्रांति चौक, नवाबगंज जैसे जगहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी ताकि किसी स्तर पर सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी निहारिका, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से मॉनिटरिंग करते देखा गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
