दुर्घटना प्रभावित स्थल की डाउन लाइन से ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ घटना की वैधानिक जांच प्रारम्भ हो गयी है : मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पू. सी. रेलवे के कटिहार मंडल के अंतर्गत रंगापाणी और चटेर हाट स्टेशनों के बीच दुर्घटना प्रभावित स्थल की डाउन लाइन से ट्रेनों का परिचालन सुबह 07:30 बजे से पुनः शुरू हो गया है। पहली यात्रीवाही ट्रेन लगभग 10:42 बजे डाउन लाइन से गुजरी। गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को कंटेनर मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसके कारण 08:55 बजे उक्त सेक्शन से ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया था। अप लाइन पर कल शाम 05:40 बजे ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल कर दिया गया है। इस संबंध में एन एफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि सोमवार को हुई दुर्घटना के कारण 10 लोगों की जान चली गई और गंभीर रूप से घायल 10 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नियमों का पालन करते हुए अनुग्रह राशि का भुगतान कर दिया गया है। मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 114 के अनुसार घटना की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। आम जनता की जानकारी हेतु जांच की सूचना विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर जारी कर दी गई है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप उक्त सेक्शन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन, रद्द और पुनर्निर्धारित करना पड़ा।रेल प्रशासन द्वारा रद्द की गई ट्रेन में 19 जून, 2024 को ट्रेन संख्या 15710 न्यू जलपाईगुड़ी – मालदा टाउन एक्सप्रेस और19 जून, 2024 को ट्रेन संख्या 15769 अलीपुरद्वार – मरियानी इंटरसिटी एक्सप्रेसके अलावा 20 जून, 2024 को ट्रेन संख्या 15770 मरियानी – अलीपुरद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेसशामिल है जबकिपुनर्निर्धारित ट्रेनें मे 18 जून, 2024 को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15926 डिब्रूगढ़ – देवघर एक्सप्रेस को 23:30 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 19 जून, 2024 को 04:00 बजे किया गया है।18 जून, 2024 को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15077 कामाख्या – गोमती नगर एक्सप्रेस को 20:00 बजे के बजाय पुनर्निर्धारित समय 19 जून, 2024 को 00:00 बजे किया गया है।
