July 26, 2026

नगर में पैगंबर के पैदाइश के मौके पर निकला जुलूस।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में मोहम्मद साहब के पैदाइश के मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया गया। इस दौरान हाथों में इस्लामी झंडा, सिर पर सजा ईमामा व नारे के साथ ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर व पंचायत क्षेत्रों से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। सभी जुलूस अंबेडकर चौक पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। जुलूस में रसूल के दीवानों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर एकता और सच्चाई का पैगाम दिया। मौके पर मौलानाओं ने लोगों से कुरान ए पाक व नबी की सुन्नत के मुताबिक जिंदगी गुजारने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की कामयाबी के लिए दिन पर चलना होगा। उन्होंने तालीम पर जोर दिया।वहीं जुलूस की व्यवस्था में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद लाखो यादव, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार,कांग्रेस नेता ऐनुल अंसारी,मंजर आलम, मोहम्मद आलमगीर, मोहम्मद मन्ना,शेख अंसार,मो शेरु, शेख साजिद, पंकज यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Previous post ईद मिलादुन्नबी पर शांति सद्भावना के साथ निकाली जुलुस ।
Next post पैगंबर हजरत मोहम्मद  के योम ए पैदाइश पर निकला जुलूस।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial