November 12, 2026

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव के अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जनप्रतिनिधियों व समाज सेवियों ने किया माल्यार्पण

Read Time:1 Minute, 20 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर अंबेडकर चौक पर राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।साथ मे उपस्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डु सिंह एवं जनप्रतिनिधियों समाज सेवियों व ग्रामीणों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित साह ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व के बखान के साथ ही उनके पदचिन्हों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते है। बाबा साहब ने सदैव जाति पाती से उठकर देश हित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Previous post नागरिक संघर्ष समिति का छः सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना
Next post बीडीओ ने पीएम आवास योजना एवं WPO का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial