May 30, 2026

नपं बरारी में लोक कल्याण मेला का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 59 Second

बरारी (सुमन सोनी)

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद बबीता कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मुख्य पार्षद ने कहा कि यह योजना छोटे फुटपाथ विक्रेताओं के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है। इसके तहत लाभुकों को क्रमशः 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये की ऋण सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष योजना से जुड़े विक्रेताओं ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया और अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र विक्रेता इस योजना से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि इस योजना के साथ आठ अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभार्थियों को जोड़ा जा रहा है, ताकि परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र के 204 स्ट्रीट वेंडरों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है।कार्यक्रम में लेखापाल विशाल कुमार, वार्ड पार्षद नाजनी बेगम, अनीता देवी, साहेरा खातून, रिंकी देवी, राजेन्द्र कुड़ैल, पार्वती देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Previous post सर्व एकता संघ न्यू मार्केट समिति दुर्गा पूजा मंदिर का खुला पट
Next post मनिहारी विधानसभा में मूल आदिवासियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, फुलमनी हेंब्रम बोलीं – “पंद्रह वर्षों से वंचित हैं हमारा हक”
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial