मनिहारी विधानसभा में मूल आदिवासियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, फुलमनी हेंब्रम बोलीं – “पंद्रह वर्षों से वंचित हैं हमारा हक”
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 की सदस्य एवं पूर्व प्रमुख फुलमनी हेंब्रम ने कहा कि मनिहारी विधानसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है, लेकिन लंबे समय से मूल आदिवासी समुदाय राजनीतिक रूप से वंचित है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार और विभिन्न राजनीतिक दल आदिवासियों को आरक्षण देने और उनके अधिकारों की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर वास्तविक भागीदारी से मूल आदिवासियों को पिछले पंद्रह वर्षों से वंचित रखा गया है।जिप सदस्य फुलमनी हेंब्रम ने कहा कि वह पहले प्रमुख रह चुकी हैं और वर्तमान में जिला पार्षद के रूप में कार्य कर रही हैं। समाज सेवा का जज्बा रखते हुए उन्होंने लगातार जनता की समस्याओं को उठाया है। उनका कहना है कि महागठबंधन को मनिहारी विधानसभा से मूल आदिवासी को मौका देना चाहिए और इस बार उन्हें हकदार समझते हुए प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंद्रह वर्षों से आदिवासी समाज बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार की योजनाएं जमीन पर नहीं उतर पाई हैं। ऐसे में आदिवासियों के वास्तविक विकास और उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए अब विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व जरूरी है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
