May 30, 2026

सर्व एकता संघ न्यू मार्केट समिति दुर्गा पूजा मंदिर का खुला पट

Read Time:4 Minute, 33 Second

संध इस वर्ष अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सर्व एकता संघ न्यू मार्केट समिति दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत और विशेष तरीके से माता रानी के बाल रूप की प्रतीक नवजात कन्या के हाथों फीता खुलवाकर तथा समाज के बुजुर्ग एवं वरिष्ठ लोगों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं नारियल चढ़ाकर ढोल नगाड़े तथा गाजे बाजे के साथ शुभारंभ किया गया। मिठाइयां बांटी गई और सभी लोगों को माता रानी के प्रतीकात्मकअंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। काफी हर्ष उल्लास के साथ इस पूजा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता भास्कर सिंह ने बताया कि संध इस वर्ष अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है।जो काफी खुशी की बात है इस पूजा कार्यक्रम की शुरू से यह विशेषता रही है कि माता-रानी और महिषासुर का वध मूर्ति,लाइट और साउंड की मदद से किया जाता रहा है। कुछ वर्षों से तकनीकी वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था।लेकिन श्रद्धालुओं के इच्छाओं का सम्मान रखते हुए पुनः इस कार्यक्रम को शुरू कराया गया है। जोकि श्रद्धालुओं को काफी पसंद आएगा तथा पंडाल दक्षिण भारत के एक मंदिर के रूप में है जो पौराणिक सनातनी चिन्ह के रूप में है जिसे बिहार और बंगाल के कारीगर के द्वारा बनाया गया है पूरे कार्यक्रम की लागत लगभग 10 लाख रुपए है तथा पूजा का शुभारंभ नवजात कन्या से करवाने का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है की बड़े-बड़े पंडालों और मंदिरों में कन्या का पूजन हम 9 दिनों तक देवी के रूप में मूर्ति स्थापित करके करते हैंतथा सालों भर उनका शोषण और अत्याचार होता है अगर उनको पूजना है तो सिर्फ 9 दिन नहीं बल्कि सालों भर उनका सम्मान होना चाहिए तभी मां दुर्गा की पूजा सार्थक सिद्ध होगी। इस अवसर पर संघ के संरक्षक लड्डू प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, प्रोफेसर प्रभु लाल नारायण दास, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित शाह,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विशाल राणा,वार्ड नंबर 20 के पार्षद मोहम्मद मुर्तजा,वार्ड नंबर 21 के पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय,भाजपा नेता बबलू गुप्ता,एनएसयूआई के प्रदेश के नेता निखिल सिंह,जदयू नेता अभिषेक सिंह,शिक्षक नेता सुमित सिंह, समाजसेवी मनीष सिंह मोनू, तथा क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिलीप राय और वरिष्ठ सदस्य अशोक गुप्ता तथा मनोज गुप्ता ने अपने-अपने वक्तव्य में दुर्गा मैया से शहर वासियों के लिए आशीर्वाद तथा मंगल कामना मांगते हुए संघ के 50 वर्ष पूरे होने का खुशी एवं हर्ष जताया तथा शहर वासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संघ के सचिव सज्जन कुमार,कोषाध्यक्ष गणेश साह,उपाध्यक्ष विकास चौधरी, राजकुमार साह,नैनीष उर्फ शुभम कुमार,पप्पू साह,संजीव कुमार ऊर्फ गुड्डू, सुमन बिहारी,मनोज साह,सोनू शाह, लखन शाह, दीपक शाह, भारत ठाकुर, विशाल कुमार,आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

Previous post कुर्सेला भागवत कथा सुनने को लेकर उमरे श्रद्धालु
Next post नपं बरारी में लोक कल्याण मेला का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial