July 20, 2026

अल इंजाज एकेडमी में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

आमिर रेजा (अररिया )

अल इंजाज एकेडमी रामपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग के बच्चों ने भाग लिया प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान लाने वाले बच्चो को सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में देश विदेश के सवाल पूछे गए ताकि बच्चो को जेनरल नॉलेज का ज्ञान प्राप्त हो सकें।स्कूल के डायरेक्टर जमालुद्दीन ने बताया कि जेनरल नॉलेज प्रतियोगिता होने से बच्चो को कई ज्ञान प्राप्त हो सकता है जिसमे अपने देश की बात से विदेश तक की नॉलेज हासिल हो सकता है।और बच्चे तन मन लगाकर पढ़ सकते हैं इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है।स्कूल के सभी शिक्षक गण मौजूद रहे । प्रिंसिपल नेहाल अहमद, मौलाना इम्तियाज़, अकबर हयात, अंसर रेजा , आमिर रेजा, शिक्षिका नेहा नाज़, नज़राना परवीन आदि।

Previous post जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post जिला जदयू के महासचिव बनाये गये राजेश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial