अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के सदस्यों को रैल पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार स्टेशन पर गुवाहाटी में कार्यरत आर्मी के जवान से धोखे से उसके एटीएम व क्रेडिट कार्ड से निकाले गए 80 हजार रुपए के साथ दो लोगों को रेल पुलिस द्वारा लूट के समान के साथ गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए रेल आरक्षि अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को रेल आरक्षी अधीक्षक डॉ संजय भारती ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15 जुलाई को कटिहार, बरारी निवासी विनय कुमार द्वारा अपने भाई तारकेश्वर सिंह जो कि वर्तमान में गुवाहाटी में आर्मी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं से कटिहार स्टेशन पर दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा रानी कमलापति एक्सप्रेस से गुवाहाटी जाने क्रम में छलपूर्वक उनके मोबाइल सहित पांच एटीएम कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड की धोखे से जानकारी प्राप्त कर चोरी कर ली गई। जिस संबंध में पीड़ित तारकेश्वर सिंह का भाई विनय कुमार द्वारा रेल थाना में अज्ञात के विरुद्ध अपनी शिकायत दर्ज की गई । उक्त मामला संज्ञान में आते ही रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती के निर्देश पर रेल उपाध्यक्ष कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर आरपीएफ के सहयोग से कटिहार स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से उक्त दोनों व्यक्ति की पहचान कर ली गई एवं गुप्त सूचना पर रेल पुलिस को जानकारी मिली कि वह दोनों व्यक्ति मनिहारी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां छुपे हुए है। बाद में रेल पुलिस द्वारा टीम गठित कर मनिहारीएसडीपीओ मनोज कुमार के सहयोग से छापामारी कर दोनों व्यक्तियों को सभी सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति में 20 वर्षीय मोहम्मद सब्बीर जो साहिबगंज झारखंड का रहने वाला है और दूसरा व्यक्ति 22 वर्षीय अकील खान जो की जेजे कॉलोनी नई दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है । पकड़े गए व्यक्ति के पास से पीड़ित तारकेश्वर सिंह का सभी एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड ,मोबाइल फोन एवं एटीएम से निकाली गई रकम ₹80000 भी बरामद कर लिया गया। इसके अलावा रेल पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्ति का मोबाइल फोन ,आधार कार्ड , नगद के साथ एक दिल्ली नंबर की मोटरसाइकिल आदि को भी जप्त कर लिया गया। उक्त दोनो व्यक्ति को गिरफ्तार कर रेल थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को दोनो लोगो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
